
भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
सिवनीः संघ के शताब्दी वर्ष पर सिवनी में महाविद्यालयीन छात्रों ने निकाला पथ संचलन
सिवनीः कर्माझिरी अभ्यारण से होकर जाने वाले मार्ग का पुन संचालन
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रिमॉडलिंग कार्य के चलते 4 ट्रेन निरस्त, 12 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
मुख्यमंत्री भावांतर योजना: उज्जैन में किसानों ने निकाली धन्यवाद रैली
क्रिकेटर सूर्यकुमार ने किए महाकाल दर्शन