मुंबई। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना प्रतिदिन लगभग नए दस मरीज मिलने से ठाणे मनपा प्रशासन सकते में है। तीन दिनों में कोरोना प्रभावित की संख्या तीस हो चुकी है।कल शनिवार को ठाणे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत ठाणे महानगर पालिका के छत्रपति महाराज शिवाजी अस्पताल में होने से मनपा प्रशासन में खलबली मच गई थी। शुक्रवार 23मई को ठाणे मनपा परिसर में कोरोना के दस मरीज मिले थे।ये अभी तक निजी अस्पतालों में उपचार कराने का ठाणे महानगर पालिका का दावा है।इसी घटनाक्रम में आज ठाणे महानगर पालिका प्रशासन ने कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है है।
टीएमसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मरीज के बारे में बताया जाता है- 21 वर्षीय युवक को गंभीर मधुमेह के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात भर्ती युवक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कल शनिवार को सुबह उसकी मृत्यु हो गई, थी ।यह जानकारी भी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना पीड़ितों की संख्या ठाणे में अब 30 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में दस मरीज मिले थे। कल शनिवार को फिर से 9मरीज और प्रभावित पाए गए हैं। और आज रविवार 25मई 2025को कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 30हो गई है।छह मरीजों को निजी अस्पताल में कोरोना उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसी तरह एक मरीज का ठाणे महानगर पालिका के कलवा स्थित अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना पीड़ितों की स्थिति गंभीर बताई गई है।जबकि होम आइसोलेशन में 22 मरीज( स्थिति स्थिर) मनपा क्षेत्र में हैं।