अगली ख़बर
Newszop

Smriti Mandhana श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में बना सकती हैं 2 अनोखे रिकॉर्ड,कोई नहीं कर सका है ऐसा

Send Push
India Women vs Sri Lanka Women: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आगाज मंगलवार (30 सिंतबर) को मेजबान भारत औऱ श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।  शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। मंधाना ने साल 2025 में 14 पारियों में 928 रन बनाए हैं। अगर वह 72 रन बना लेती हैं तो वनडे इंटरनेशनल में एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल बतौर महिला क्रिकेट एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है। एक कैलेंडर साल में वनडे में महिला क्रिकेटर के सबसे ज्यादा रन बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 1997 में 970 रन स्मृति मंधाना (भारत) 2025 में 928 रन लारा वूलवर्ट (साउथ अफ्रीका) 2022 में 882 रन डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) 1997 में 880 रन एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) 2016 में 853 रन बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 2000 में 842 रन नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) 2022 में 833 रन क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 2005 में 807 रन इसके अलावा मंधाना के पास महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। मंधाना ने अभी तक 108 वनडे पारियों में 4888 रन बनाए हैं और 112 रन बनाते ही यह कीर्तिमान वो अपने नाम कर लेंगी। फिलहाल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम है, जिन्होंने 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।  श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित इलेवन Also Read: LIVE Cricket Scoreस्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर/राधा यादव, स्नेह राणा, क्रांति गौड़,रेणुका सिंह
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें