हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है, विशेषकर त्योहारों के दौरान। यह माना जाता है कि दान से घर में समृद्धि आती है और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दान करने के कुछ विशेष नियम भी होते हैं? कुछ वस्तुओं का दान करना वर्जित है, क्योंकि इससे लाभ के बजाय हानि हो सकती है। ऐसे में दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
इन चीजों का दान करना है अशुभ बेहद अशुभ है इन चीजों का दान
1. बासी खाना: कई लोग जरूरतमंदों को खाना देते हैं, लेकिन अक्सर वे बासी खाना देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, बासी खाना देना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दुख और परेशानियाँ आ सकती हैं। बासी खाना किसी को बीमार भी कर सकता है, और उसकी बददुआ आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

2. फटी किताबें: बच्चों को किताबें दान करते समय ध्यान रखें कि वे फटी न हों। फटी किताबें दान करने से मां सरस्वती नाराज हो सकती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसी तरह, फटे ग्रंथ भी दान नहीं करने चाहिए।
3. नुकीली चीजें: कैंची, चाकू, तलवार या बंदूक जैसी नुकीली चीजें दान में नहीं देनी चाहिए। ये चीजें किसी को नुकसान पहुंचा सकती हैं और पारिवारिक कलह का कारण बन सकती हैं। इसलिए इनका दान करने से बचें।

4. झाड़ू: हिंदू मान्यता के अनुसार, झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसका दान करना मां लक्ष्मी को घर से विदा करने के समान है, जिससे गरीबी और दरिद्रता का आगमन होता है।
5. इस्तेमाल किया हुआ तेल: शनिवार को तेल का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन खराब या इस्तेमाल किया हुआ तेल दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं और दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
You may also like
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने दी शुभकामनाएं
यह वह दवा है जिसे दिन में सिर्फ 4 चम्मच लेने से कैंसर खत्म हो सकता है। जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ताकि किसी की जिंदगी बच सके ∘∘
365-Day Recharge Plans Under ₹2000: Compare Jio, Airtel, Vi, and BSNL Long-Validity Options With Call, SMS, and Data Benefits
New Maruti Wagon R 2025: The Comeback Hatch Ready to Challenge Tata Tiago – Full Features, Mileage & Expected Price
शौच के दौरान शरीर का ये खास पॉइंट दबाएं, बाहर निकलकर बोलेंगे – आज सब साफ हो गया ∘∘