कई बार बारिश के दौरान पानी की बूंदों के साथ बर्फ के छोटे-छोटे गोले भी गिरते हैं। इन्हें हम ओले कहते हैं। इन ओलों को बच्चे उठा कर खा भी लेते हैं। लेकिन अब जरा संभल जाइए, क्योंकि आसमान से गिरे ये बर्फ के गोले प्लेन से गिरे पेशाब के भी हो सकते हैं।
वैसे तो हवाई जहाजों में गंदगी इकठ्ठा करने के लिए एक टैंक बना होता है, पर कई बार इससे गंदगी बाहर भी आ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था एंडी और ग्नोर स्वान के साथ, जब साल 2006 में उनकी छत पर एक बर्फ का तुकड़ा आ गिरा, उन्हें लगा की वह ओला है, लेकिन जब ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए। वो कुछ और नहीं बल्कि प्लेन गिरी पेशाब थी, जो ठंड की वजह से जमकर बर्फ में तब्दील हो गई थी।
सालों से ये अफवाहें उड़ती है कि सभी अपशिष्ट पदार्थ प्लेन के नीचे से बाहर निकलते हैं और कई बार जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन आधुनिक हवाई जहाजों में एक टैंक में इन अपशिष्ट पदर्थों को रखा जाता है।
हालांकि कभी-कभी चीजें गलत हो सकती हैं और स्टोर किया सीवेज विमान से बाहर आ जाता है, इसे “ब्लू आइस” कहा जाता है।
कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके है, जब इस तरह से अपशिष्ट पदार्थ जमीन पर आ गिरे हो। कुछ ऐसा ही हुआ था एंडी और गेन्नोर के साथ। दोनों अपने बगीचे में थे जब प्लेन से 18 इंच चौड़ा ब्लॉक उनकी छत पर आकर गिरा।
एंडी ने बताया कि जब वह बर्फ का तुकड़ा उनकी छत पर गिरा, तो एक जोरदार आवाज आई और उनका कभी नुकसान भी हुआ। उन्हें लगा कि शायद ये ओलें होंगे। लेकिन जब बाद में उन्होंने इसे ध्यान से देखा तो पता चला की ये यूरीन का आइस क्यूब है, जो किसी प्लेन में से गिरा है।
ऐसा ही एक वाकया हुआ था ग्रेट ग्लेन होम में रहने वाली स्टेफनी कोल के साथ। जिनके घर के बाहर एक ऐसी ही घटना घटी, जब एक बर्फ का एक गोला उनकी कार के ऊपर आ गिरा। वो कुछ और नहीं बल्कि हवाई जहाज से गिरा यूरीन के बर्फ का गोला ही था।
दोनों ही मामलों में मालिकों का बहुत नुकसान हुआ, लेकिन एयरलाइन की तरफ से उन्हें किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं मिला।
You may also like
अखिलेश यादव ने जिलाधिकारियों पर उठाए सवाल, एफिडेविट मामले में जांच की मांग
आज इन 4 राशियों पर मंडरा रहा है नुकसान का खतरा, ज़रा सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान
60KG सब्जी45KG चावल25KG दाल40 मुर्गे सब एक दिन में चट करˈ जाता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
सृष्टि से पहले भगवान शिव थे या भगवान विष्णु? वीडियो में जानें पुराणों में वर्णित रहस्य और शास्त्रीय प्रमाण
मधुबनी में दिनदहाड़े एटीएम लूट की कोशिश, चार नकाबपोश अपराधी फरार