दिल्ली में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्यानंद ने अपने संस्थान के महिला हॉस्टल में कैरमे लगवाए थे। इसके साथ ही वो छात्राओं को रात में अपने कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें अपनी विदेश यात्राओं पर भी साथ ले जाता था। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद ने उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था।
पुलिस के सामने पेश हुई 32 में से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अश्ली मैसेज भेजने और उनसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसका खुलासा चैतन्यानंद के खिलाफ हुई एफआईआर में हुआ है। एफआईआर के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने कमरे में आने के लिए दबाव बनाता था और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। एफआईआर में बताया गया है कि वो लड़कियों को लेकर विदेश यात्राओं पर भी जाता था।
चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि आरोपी एक छात्रा को उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चैतन्यानंद फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। चैतन्यानंद की तलाश में पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापे मार रही है। इसके अलावा पुलिस चैतन्यानंद की साइबर निगरानी कर रही है।
बता दें कि वसंत कुंच स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का निदेशक है। बताया जा रहा है कि यह संस्थान कर्नाटक के शृंगेरी स्थित श्री श्री जगद्गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम द्वारा संचालित होता है। संस्थान ने कहा कि उसने आरोपी से सभी संबंध तोड़ लिए हैं।
You may also like
विजयदशमी पर कोरबा पुलिस अधीक्षक ने की शस्त्र पूजा
क्रिमिनल केस होने पर कोई व्यक्ति सरकारी` नौकरी पा सकता है जानिए किस हद तक केस होने के बाद भी बन सकते हैं सरकारी बाबू
Travel Tips: अक्टूबर के महीने में आप भी कर सकते हैं इन दो अच्छी जगहों की सैर, आ जाएगा आनंद
Reliance Jio Rs 449 Family Postpaid Plan: Unlimited Calling, 75GB Data और Free Subscriptions के साथ किफायती विकल्प
Gandhi Jayanti 2025 Special : 1888 में गांधीजी ने चुकाई थी मामूली फीस, अब उनके कॉलेज में एक साल की पढ़ाई का खर्चा उड़ा देगा होश!