Next Story
Newszop

पहलगाम अटैक पर बड़ा खुलासा! हिंदुओं को मार गिराने वाला आतंकी हाशिम मूसा निकला पाकिस्तानी सेना का कमांडो..

Send Push

Kashmir Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को लेकर मंगलवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटेलिजेंस एजेंसी के मुताबिक इस कायराना हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा निकलकर आया है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। मूसा सिर्फ पहलगाम हमले में ही नहीं बल्कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में गंदरबल और बारामुला में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल था।

जानिए कौन है मूसा

सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा फिलहाल पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर काम करता है। वह कट्टर आतंकी है। लश्कर में बैठे मास्टरमाइंड ने उसे पर्यटकों पर आतंकी हमले के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप ने आतंकी हमले के लिए उसे कुछ दिनों के लिए लश्कर को सौंप दिया है।

खतरनाक है मूसा

15 ओवरग्राउंड वर्करों से पूछताछ में हाशिम मूसा के पाकिस्तानी सेना में होने की जानकारी सामने आई है। मूसा सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले में ही शामिल नहीं था। अक्टूबर 2024 में गंदेरबल और बारामुल्ला में हुए आतंकी हमलों के पीछे भी उसका हाथ था। इस हमले में 11 लोग मारे गए थे।

20 लाख का इनाम

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। अन्य आतंकियों के साथ-साथ पहलगाम के हाशिम मूसा पर भी 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकियों की गोलीबारी से दहल गया था। इस घटना में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसमें ज्यादातर हिन्दू थे। उनसे उनका धर्म पूछकर गोली चलाई गई थी।

 

Loving Newspoint? Download the app now