लाइव हिंदी खबर :- पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत से चीन के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान ने उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता से रवाना हुई, जिसने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की पुनः शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत और चीन के बीच वाणिज्यिक उड़ानें कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हो गई थीं|
जिसके बाद अब यह पहली उड़ान सामान्य यात्री सेवा के तहत शुरू की गई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने इस अवसर को भारत-चीन कनेक्टिविटी की नई शुरुआत बताया। यात्रियों ने भी इस उड़ान को लेकर उत्साह व्यक्त किया, क्योंकि इससे व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सेवा सीमित रूप से संचालित की जाएगी, लेकिन यात्रियों की मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों और संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
You may also like

IG का पुलिस को अल्टीमेटम: सुधर जाओ! नशे के धंधे में संलिप्तता मिली तो अपने हश्र के जिम्मेदार खुद होंगे...

छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को रवि किशन ने दिया अर्घ, प्रदेश और देशवासियों के लिए खुशहाली की प्रार्थना की

World Fastest Train: ट्रेन या टाइम मशीन... 896 Km/h की स्पीड, हवाई जहाज के भी छुड़ा रही पसीने, किसने बनाई कहां चलेगी?

Reliance Industries के शेयर की रेटिंग बढ़ी, 15% के सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद, इन कारणों से खरीदें शेयर

दिल्ली में साइंस वाली 'लिव-इन' पार्टनर ने UPSC अभ्यर्थी को दिया धोखा; एक्स के साथ मिलकर खतरनाक तरीके से किया प्रेमी का कत्ल, चौंका रही हत्या की वजह




