बिहार में भीषम गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौमस विभाग के मुताबिक, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, किशनगंज, सहरसा और कटिहार में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, राज्य की राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा। पटना के आसपास आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
6 मई शुक्रवार को डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में लू की स्थिति दूसरे दिन भी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण दक्षिण बिहार के 6 शहरों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में तीखी धूप खिलेगी। राज्य के 6 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
You may also like
क्या TikTok की भारत में हो गई वापसी? भारत सरकार की तरफ से आया ये बयान
बिहार चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव संभव
शारीरिक संबंध पर रखा गांव का नाम, अब ग्रामीण हुए परेशान, किसी को बताओं को शर्म से लाल हो जाते हैं
दूल्हे ने शादी के अगले दिन कर दी बड़ी गलती.. सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने मांग लिया तलाक
LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 2 की मौत, 20 गंभीर, कई लापता, पंजाब के होशियारपुर-जालंधर रूट पर हादसा