कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और 'इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" के समापन से पहले सोमवार को यहां मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में ही डाक बंगला चौराहे के निकट रोक लिया।
गांधी मैदान से शुरू हुए इस मार्च को आंबेडकर पार्क तक जाना था, हालांकि पुलिस ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद सभी नेताओं ने यहां लोगों को संबोधित किया।
मोदी-शाह से सतर्क रहने की जरूरतवोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की कोशिश की। लेकिन राहुल-तेजस्वी यादव इनसे नहीं डरे। उन्होंने कहा कि मोदी 'वोट चोरी' करने की आदत रखते हैं, वो पैसा चोरी करते हैं, बैंक से चोरी कर जो लोग देश से बाहर जाते हैं उन्हें मोदी संभालते हैं। वोट चोरी कराकर मोदी बिहार में जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ये मोदी और शाह बिहार के लोगों को डुबाएंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
नरेंद्र मोदी को चोरी करने की आदत है।
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
कभी वो आपका पैसा चोरी करते हैं, तो कभी वोट चोरी करते हैं।
नरेंद्र मोदी बिहार में वोट चोरी करके चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन हम सभी को सतर्क रहना होगा।
बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने देश के लोगों को वोट का अधिकार दिया है और… pic.twitter.com/NBSj2DfKe4
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "गरीब हो अमीर हो या महिला हो अगर इन लोगों को वोट का अधिकार मिला है तो सिर्फ गांधी, नेहरू, अंबेडकर की वजह से।" खड़गे ने आगे कहा कि हम सबको लड़ना होगा। हमारे हकों पर तो खतरा है उसे दूर करना है। भारत जोड़ यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जय बापू जय भीम जय संविधान और आज की यात्रा वोटर अधिकार यात्रा भी राहुल जी ने शुरू की। और हमारे साथी ने हर पल मदद की।
6 महीने बाद बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं रहेगीराहुल गांधी जी ने 'भारत जोड़ो यात्रा', 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', ' जय बापू-जय भीम-जय संविधान' यात्रा की।
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
अब राहुल गांधी जी ने तेजस्वी यादव जी और महागठबंधन के साथियों के साथ मिलकर 'वोटर अधिकार यात्रा' की।
इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है और ऐसे ही हमें मिलकर अपने वोट के… pic.twitter.com/PhRGpi4000
खड़गे ने आगे कहा कि मोदी आज अपने दोस्तों को करोड़ों का फायदा पहुंचा रहे है, हमें देखना है कि मोदी की ये चल से गरीबों को, किसानों तो, दलितों को, महिलाओं को नुकसान हो रहा है। खड़गे ने कहा कि मोदी के नखरे नहीं चलने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में लोग मर रहे हैं और मोदी जी दुनिया में घूम रहे हैं। कभी ट्रंप को गले लगाते हैं, कभी चीन के राष्ट्रपति को झूले में बिठाते हैं। मोदी जी जबरदस्ती भी लोगों को गले लगाते हैं। ये सब दिखता है। खड़गे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार 6 महीने के बाद नहीं रहेगी। जो नई सरकार आएगी वो गरीबों, महिलाओं, दलितों की, पिछड़ों की सरकार होगी। मैं हैरान हूं लोग इतनी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
पूरे देश में 'वोटर अधिकार यात्रा' की चर्चा हो रही है।
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
BJP ने इस यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन बिहार की जनता, राहुल गांधी जी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता नहीं रुके।
आखिर में हमारी 'वोटर अधिकार यात्रा' पूरी हुई।
: 'वोटर अधिकार यात्रा' में कांग्रेस अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/4Mw76zCY0W
मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कम होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस भी सरकार की बात सुन रही है। कोई व्यवस्थान नहीं है।
भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं नीतीशवहीं तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में लगा है दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट नहीं कटने देने की लोगों से अपील की। तेजस्वी ने कहा कि ये बेईमान की सरकार है जिसे हमें आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। हमने कहा कि पेंशन बढ़ाएंगे, हमने कहा फ्री में बिजली देंगे, हमने कहा युवा आयोग बनाएंगे यानी जो जो हम कह रहे हैं वो ये कर रही है। ये नकल की सरकार है। तेजस्वी आगे आगे और ये नीतीश पीछे पीछे। ये डुप्लिकेट सरकार है बिहार की जनता को ऑरिजिनल सीएम चाहिए।
ये बिहारी मोदी से डरने वाला नहीं है- तेजस्वीबिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है।
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
BJP के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। ये ऐसा करके बिहार को ठगना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है।
बिहार की जनता ऐसे ठग लोगों… pic.twitter.com/mMOir88igu
तेजस्वी ने कहा बेरोजगारी हटाना है तो इस सरकार को उखाड़ के फेंकना है। तेजस्वी ने कहा कि मेरे खिलाफ एफआईआर कराई ये सोच रहे हैं ये डर जाएंगे, जब लालू नहीं डरे तो उनका बेटा कैसे डर सकता है। लालू के खिलाफ को इन्होंने ईडी सीबीआई सब लगा दी।
मोदी जी झूट बोलने के फैक्ट्री हैं, डिस्ट्रिब्यूटर हैं। ये बिहारी मोदी से डरने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया।
You may also like
IBPS RRB Recruitment 2025: 13,217 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका, चेक कर लें डिटेल्स और करें अप्लाई
Amit Mishra Records: IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज, इन टीमों के लिए खेलते हुए बनाया कीर्तिमान
Recharge Plan- जियो और एयरेटल के 3599 रिचार्ज में कौनसा हैं बेहतर, जानिए पूरी डिटेल्स
शिल्पा शेट्टी ने बास्टियन रेस्टोरेंट के भविष्य पर लगाई मुहर
खाटूश्यामजी में फिर बढ़ा तनाव, मारपीट के मामले में पुलिस और व्यापारी आमने-सामने