Next Story
Newszop

हर लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता मखाना, डॉक्टर ने बताया किन्हें करना चाहिए परहेज

Send Push

मखाना को एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक माना जाता है, उन सभी के लिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं और उनके लिए भी जो अपने वेट को मेंटेन करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन की मौजूदगी होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से पेट अधिक समय तक भरा रहता है और आप अधिक कैलोरी खाने से बचते हैं।

इसके अलावा मखाना में लो फैट होता है। प्रति 100 ग्राम मखाना में लगभग 347 कैलोरी होती है। ऐसे में यह आपके वेट को भी अधिक बढ़ने नहीं देता है। इसीलिए यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी को मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए।

मखाना भले ही जितना भी अधिक फायदेमंद हो, लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में इसे खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को मखाना खाने से बचना चाहिए।

Photos- Freepik


किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना? image

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि हर किसी को मखाना नहीं खाना चाहिए। आपको ये समझना चाहिए कि आपकी बॉडी को क्या सूट कर रहा है। आप जो भी फूड खाते हैं, उन सभी का निरीक्षण करना चाहिए। उनके मुताबिक, निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियों में मखाना खाने से बचें।


कब्ज से पीड़ित लोग न खाएं मखाना image

अगर आपको अक्सर कब्ज (Constipation) की समस्या बनी रहती है तो इस स्थिति में मखाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से मल कठोर हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जो व्यक्ति पहले से ही कब्ज से पीड़ित है, उन्हें मखाना खाने से परहेज करना चाहिए।


एसिडिटी (Acidity) image

इसके अलावा अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो भी मखाना न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या और भी खराब हो जाएगी। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो गैस और पेट फूलने का कारण बन सकती है।


कफ प्रकृति(Kapha Nature) image

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि मैं उन सभी लोगों को मखाना खाने से मना कर देती हूं जो लोग Kapha Nature के होते हैं। क्योंकि यह आपके शरीर में बलगम का निर्माण करेगा। ऐसे में इसे खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now