सीजनल फ्रूट्स यानी मौसमी फल खाना सेहतमंद रहने का सबसे आसान तरीका है। अपनी डाइट में सीजन का कोई एक फ्रूट शामिल करके आप कई सारे स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। यह बेमौसम फलों के मुकाबले बेहतर होते हैं, क्योंकि यह अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वाद में भी ज्यादा अच्छा होते हैं।
गर्मियों के मौसम में भी ऐसे कई फल होते हैं जिन्हें उनके स्वास्थ्य लाभों के लिए डाइट में शामिल करना चाहिए, इनमें से ही एक है रेड चेरी। गर्मी में अक्सर लोग तरबूज, खरबूज और आम जैसे ही फलों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, लेकिन चेरी खाना भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। चेरी न केवल मीठी और रसीली होती हैं, बल्कि वे शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरी होती हैं जिनकी आपके शरीर को वास्तव में गर्मी में आवश्यकता होती है।
हार्मोन एंड मेटाबॉलिज्म न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन (Nutritionist Leema Mahajan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर चेरी के जबरदस्त फायदों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं रोजाना चेरी खाने के क्या फायदे हैं।
Photos- Freepik
चेरी खाने के क्या फायदे हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के मुताबिक, वजन घटाने के अलावा चेरी को खाने के कई अन्य लाभ भी मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं:-
देखें वीडियो-
जोड़ों के दर्द के लिए बढ़िया
अगर आप जोड़ों में दर्द से जूझ रहे हैं तो आपको यह स्वादिष्ट फल अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।
स्किन पर आती है चमक
इसके अलावा इसे नेचुरल ग्लो बूस्टर भी माना जाता है। चेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसलिए इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग बनती है, झुर्रियां दूर होती हैं और स्किन टेक्सचर में सुधार होता है। केवल इतना ही नहीं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चेरी मुक्त कणों से लड़ती है और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करती है।
वेट लॉस में मिलती है मदद

अगर आप वेट मैनेज करना चाहते हैं या फिर वेट लॉस करना चाहते हैं तो चेरी का सेवन कर सकते हैं। यह रसीला फल कैलोरी में कम, पानी और फाइबर में अधिक होता है। इससे आपका पेट भरा हुआ रहता है और आप अधिक खाने से बचते हैं। इसके अलावा चेरी आपको हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करेगी।
आएगी बेहतर नींद
अगर आपको रात में अच्छी क्वालिटी की नींद लेने में समस्या होती है तो चेरी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें मेलाटोनिन होता है, जो स्लीप साइकिल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
हार्ट हेल्थ होगा बूस्ट

आकार में छोटी चेरी आपके हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद कर सकती है। दरअसल, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लड प्रेशर को सपोर्ट करती है, जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार
राज्य संग्रहालय में बच्चों ने सीखी इतिहास की पाठशाला
ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव
अगले पांच साल में विभिन्न कारोबारों में 15-20 अरब डॉलर का करेंगे निवेश : गौतम अदाणी
शिवा राजकुमार ने कमल हासन की कन्नड़ टिप्पणी पर ताली बजाने से किया इनकार, कर्नाटक में ठग लाइफ फिल्म के रिलीज पर भी हंगामा...