सुनील मिश्रा, संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से बड़ी खबर आ रही है। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ललकार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पकड़े गए बदमाश को भी अस्पताल ले जाया गया है। फरार बदमाशों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर इलाके में घूमते दिखे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे बदमाश ने फायर कर दिया। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, बाइक चला रहा बदमाश और एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक बाइक और लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया है। घायल पुलिसकर्मी और बदमाश दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल बदमाश से पुलिस साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like
कोरबा में साइकिल थान का हुआ ऐतिहासिक आयोजन
महापौर ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ किया विकास कार्यों का निरीक्षण
बोतल बंद पानी में बैक्टीरिया: स्वास्थ्य पर खतरा
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: सुरभि चंदना ने फिल्म को बताया निराशाजनक
पेट में बच्चा लेकर पैदा हुआ नवजात, डॉक्टरों का चकराया सिर, मेडिकल साइंस में अनोखा मामला