सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन की जयमाल का वीडियो वायरल होता रहता है। जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। लेकिन हर बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो शादी को यादगार बना देता है। कभी दुल्हन दूल्हे के दोस्त की मस्ती देखकर उसे पीट देती है, तो कभी दुल्हन के मिठाई न खाने पर दूल्हा स्टेज पर ही वरमाला तोड़ देता है।
ऐसे कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक शादी का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाल के दौरान दुल्हन दूल्हे का हाथ थामने से मना कर देती है। लेकिन फिर दूल्हा कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर सभी मेहमान शर्म से मुस्कुरा उठते हैं।
जयमाल पर दुल्हन को सूझी शरारत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल के दौरान दूल्हा स्टेज पर खड़ा होता है और दुल्हन को मंच पर बुलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। लेकिन दुल्हन तो पूरी मस्ती के मूड में होती है। वो शरारत भरे अंदाज में अपना हाथ तेजी से पीछे खींच लेती है। दूल्हा बार-बार हाथ आगे बढ़ाता है, लेकिन दुल्हन हर बार उसका हाथ थामने से इनकार कर देती है।
फिर दूल्हा फुल स्वैग में स्टेज से नीचे उतरता है और दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर ले आता है। ये देख सभी मेहमान तालियां बजाने लगते हैं और दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है। वाकई में दूल्हा-दुल्हन का जयमाल के स्टेज पर यह रोमांटिक पल बेहद प्यारा लगता है।
देखें वायरल वीडियो34 सेकंड के इस क्लिप को नैना यादव नाम की एक यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस खबर के लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं, वहीं 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्सकई यूजर्स ने दूल्हा-दुल्हन के मस्तीभरे अंदाज पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, 'गोद में आने के लिए दुल्हन ड्रामेबाजी कर रही थी।' तो दूसरे ने कहा, ये तो ट्रेलर है, शादी के बाद का सीन और भी मजेदार होगा।'

You may also like
2025 में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से हड़कंप
पूजा हेगड़े की नई फिल्म 'जना नायकन' में थलापति विजय के साथ पुनर्मिलन
Netflix Tudum Event Unveils Exciting Trailers and Performances
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 को लेकर फैंस उत्साहित
वर्ष 2025 चीन में उपभोग वस्तुओं के व्यापार में बिक्री 1,000 अरब युआन से अधिक पहुंची