ह्यूमन लैंग्वेज में बदल देगा जानवरों की भाषा
चीन की एक नामी कंपनी बायडू ने कुछ महीने पहले एक ऐसा AI टूल डेवलप किया, जो जानवरों की भाषा को इंसानी भाषा में कन्वर्ट कर देता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग की इस सर्च इंजन कंपनी ने नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन में एक पेटेंट फाइल किया है. इसमे जानवरों की भाषा, उनका बिहेवियर और फिजिकल साइन्स के बारे में एनालिसिस होता है और फिर इन्हें ह्यूमन लैंग्वेज में बदला जाता है। ये तकनीक आएगी तो लोग आसानी से समझ जाएंगे कि उनके पेट एनिमल्स किस बारे में कैसे विचार रखते हैं, उनके इमोशन्स को समझने मे भी आसानी होगी।
डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स को होगी आसानी

पेटेंट डॉक्युमेंट्स के अनुसार, यह तकनीक जानवरों और इंसानों के बीच भावनात्मक समझ और संवाद को बढ़ावा देगी। इससे दो प्रजातियों के बीच कम्युनिकेशन होगा और उनके रिश्तों में भी सुधार होगा। आप अपने पालतू जानवर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उनके साथ आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है। यह तकनीक न केवल पालतू जानवरों के मालिकों के लिए मददगार होगी, बल्कि एनिमल्स का इलाजे करने वाले डॉक्टर्स और इनके एक्सपर्ट्स के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। डॉक्टर्स को जानवरों का इलाज करने में आसानी होगी और वे उनकी बातों को समझ पाएंगे।
तकनीक पर काम चल रहा है
अभी तक ये तकनीक पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। यह प्रोजेक्ट अभी रिसर्च फेज में है। बायडू इकलौती कंपनी नहीं है, जो ऐसी तकनीक पर काम कर रही है। कई और वैज्ञानिक भी हैं जो ऐसा AI टूल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। Cetacean Translation Initiative ऐसे टूल पर काम कर रही है, जो व्हेल मछलियों की बातचीत समझा सके। Earth Species Project नाम की कंपनी भी जानवरों की भाषा को डिकोड करना चाह रही है।
पहले भी ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ
यह पहली बार नहीं है जब जानवरों की आवाज को समझने की कोशिश हो रही है। पहले भी कई ऐप्स मार्केट में आए हैं, जो पेट एनिमल्स की आवाज को इंसानी भाषा में ट्रांसलेट करने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर ऐप्स की रेटिंग खराब रही और इन्हें बहुत बेसिक माना गया। 2014 में स्कैंडिनेवियाई रिसर्च लेबोरेटरी ने 'नो मोर वूफ' डिवाइस के लिए 18.7 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई थी। लेकिन तीन साल बाद, उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत महंगा हो गया और इसे आगे नहीं बढ़ा सकते।
You may also like
ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 9वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की
लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने का कोई आधार नहीं: राबड़ी देवी
पीयूष गोयल ने लोकसभा में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 पेश किया
कल बुध प्रदोष व्रत पर 2 घंटे 12 मिनट का शिव पूजा मुहूर्त, जानें पूजा की पूरी विधि और खास उपाय!
3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो भारत की एशिया कप 2025 टीम में जगह बनाने से चूक गए