फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के कल्यानपुर थाना के गांव में पति की मारपीट और ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की डिमांड न पूरी होने पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
2 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के रहने वाले रामनाथ लोधी ने बताया कि उन्होंने 23 वर्षीय पोती मोनी देवी की शादी दिसंबर 2023 को गाजीपुर के पखरौली गांव के रहने वाले कमल लोधी नामक युवक से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति के साथ अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर महिला को प्रताड़ित करते थे।
फंदे पर लटका मिला शवमंगलवार की रात घर के अन्य लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात कमल ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। सुबह जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं तो ससुराल वालों ने कमरे में जाकर देखा तो मोनी का शव छत में लगे पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते हैं मायके पक्ष से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
दूसरी तरफ, मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की डिमांड पूरी न होने पर महिला की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एचपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

'महागठबंधन का घोषणापत्र नहीं... रेटलिस्ट है', PM मोदी बोले- 'IAS की पत्नी के साथ जो हुआ; जानकर सिहर उठेंगे युवा'

भूमि शेट्टी कौन है, 'महाकाली' के रूप में देख मच गई हलचल, फिल्म में अक्षय खन्ना बने हैं असुरगुरु शुक्राचार्य

IND W vs AUS W Toss Winner: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने पर हाईकोर्ट की झारखंड सरकार को फटकार, पूछा-बिना लाइसेंस के कैसे चल रहे ब्लड बैंक?

Bihar Elections 2025: पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना, कहा- छठी मइया का अपमान नहीं सहेगा बिहार