इंदौर: राजा रघुवंशी के केस में अब नए ट्विस्ट आ सकते हैं। हत्या के मामले   सोनम समेत पांच आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। वहीं, अब राजा के भाई विपिन रघुवंशी की गवाही होगी। 10 नवंबर से शिलांग कोर्ट में विपिन रघुवंशी की गवाही होगी।   
   
हनीमून पर गए राजा की हुई थी हत्यादरअसल, शादी के बाद इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग हनीमून के लिए गए थे। इसी दौरान मई महीने में उनकी पत्नी सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी। साथ ही मामले को नया मोड़ देने की कोशिश की। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर रहने आ गई थी। बाद में वह यूपी में मिली थी।
     
राजा के भाई को न्याय मिलने की उम्मीदवहीं, मेघालय की स्थानीय कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी और चार अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि सोनम को या तो मौत की सजा या आजीवन कारावास दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अदालत ने उन्हें 10 नवंबर को गवाह के तौर पर पेश होने के लिए समन भेजा है। इसके लिए वह मेघालय जाएंगे।
     
पांच आरोपियों पर आरोप तयमेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिला अदालत ने पांच लोगों पर आरोप तय किए हैं। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा, और तीन अन्य – विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी है। इन पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103(1) (हत्या), 238(ए) (सबूतों का गायब करना) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप तय किए गए हैं।
   
तीन अन्य पर भी चार्जशीट की तैयारीइस बीच, मेघालय पुलिस तीन अतिरिक्त व्यक्तियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है, जिन पर महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने या छिपाने का आरोप है। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने कहा कि पूरक आरोपपत्र में सिलोम जेम्स, लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार का नाम लिया जाएगा, जिन पर जांच से जुड़े महत्वपूर्ण सामग्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है।
   
सियेम ने कहा कि आगामी आरोपपत्र विस्तृत नहीं होगा,यह मुख्य रूप से सबूतों को नष्ट करने से संबंधित है। मुख्य आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है। इससे पहले, पुलिस ने एक व्यापक 790 पन्नों का मुख्य आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसकी प्रतियां 28 अक्टूबर को कानूनी सहायता रक्षा वकील को सौंप दी गई थीं।
  
You may also like
 - सेंटिनल स्ट्राइक एक्सरसाइज: थार रेगिस्तान में भारतीय सेना की नई रणनीतिक तैयारी, इस तकनीक से दुश्मन भी कांपेगा!
 - मुंबई: बॉस्टन आइवी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों का घोटाला, ईओडब्ल्यू करेगी जांच
 - BAN vs WI 3rd T20: तंजीद हसन की जिम्मेदारी भरी 89 रन पारी से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 152 रन का लक्ष्य
 - शरीर में ये 5 लक्षण दिखें तो दौड़े डॉक्टर के पास, लिवर कैंसर का खतरा!
 - भारत की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल, पीएम मोदी के शब्दों में लौह पुरुष की गाथा