पटना: बिहार की 243 सीटों में से किस सीट पर कौन जीत दर्ज कर रहा है इसका सही पता तो 14 नवंबर को चलेगा लेकिन उससे पहले मंगलवार शाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए को 130 से 138 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महागठबंधन को 100 से 108 सीटें जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती दिख रही हैं।
वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों की बात करें तो लालू यादव की पार्टी आरजेडी को 75-80 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं सहयोगी कांग्रेस को एक बार फिर बिहार में निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं लेफ्ट को 10 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। मुकेश सहनी की पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की बिहार में सरकार बनने जा रही है। वहीं तेजस्वी एक बार फिर बहुमत के आंकड़े से दूर रह गए हैं। हालांकि यह एग्जिट पोल के नतीजे हैं असली नतीजों के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा।
एनडीए के भीतर सीटों के हिसाब से सर्वे के नतीजों को देखें तो बीजेपी को 70 से 75 सीटें, वहीं जेडीयू को 52 से 57 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 14 से 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। मांझी की पार्टी को 0 से 2 सीटें वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 2 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों की बात करें तो लालू यादव की पार्टी आरजेडी को 75-80 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं सहयोगी कांग्रेस को एक बार फिर बिहार में निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं लेफ्ट को 10 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। मुकेश सहनी की पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की बिहार में सरकार बनने जा रही है। वहीं तेजस्वी एक बार फिर बहुमत के आंकड़े से दूर रह गए हैं। हालांकि यह एग्जिट पोल के नतीजे हैं असली नतीजों के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा।
You may also like

मप्र. BRAP 2024' के अंतर्गत चार बिजनेस सेंट्रिक रिफॉर्म क्षेत्रों में टॉप अचीवर्स स्टेट के रूप में हुआ सम्मानित

मुख्यमंत्री और विधायक ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, इस्लामाबाद धमाके पर प्रतिक्रिया

अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके प्राथमिक विद्यालय के छात्र, डीएम ने क्लास टीचर पर दिए कार्यवाही के निर्देश

फिल्म HAQ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, पहले मंगलवार को कमाई में मामूली वृद्धि




