अगली ख़बर
Newszop

I Love पोस्ट पर गांधीनगर के जिस गांव में हुई थी आगजनी, गृह मंत्री संघवी ने वहीं पहुंचकर की आरती-वीडियो

Send Push
अहमदाबाद/गांधीनगर: आई लव महादेव का पोस्टर स्टेटस पर रखने के कारण गुजरात के गांधीनगर में आने वाले बहियल गांव में भारी हिंसा हुई थी। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़के उपद्रव में गरबा आयोजन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने इस घटना में 70 लोगों को न सिर्फ पकड़ा था बल्कि पथराव और आगजनी करने वालों पर तगड़ा एक्शन करते हुए उन्हें दरवाजे तोड़कर अरेस्ट किया था। अब गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बहियल गांव में आरती कर रहे हैं। गांधीनगर के दहेगाम में हिंसा होने पर हर्ष संघवी ने कहा था कि दोषी कहीं भी छिपें उन्हें पकड़कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। बहियल ऐसा गांव है, जहां हिंदुओं की संख्या कम है।









हर्ष संघवी का जोरदार स्वागत

दहेगाम के बहियल गांव पहुंचने पर लोगों ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का जाेरदार ढंग से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर छिडे़ आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव की पोस्ट के बाद गुजरात के गांधीनगर में हिंसा हुई थी। इसमें पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किरने के साथ पांच से दह दुकानों को आग लगा दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष बल की तैनाती की थी। अब गृह मंत्री ने गांव का दौरा करके बड़ा संदेश दिया है। हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा है कि गांधीनगर के बहियल में असामाजिक लोगो ने माताजी के चौक में गरबा के दौरान पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। इस घटना के आरोपियों को गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल पकड़कर कार्रवाई की गई है। आज इसी गांव की उसी गरबे में मां अंबे की आरती कर मैंने अपनी माताओं-बहनों और नगरजनों को भयमुक्त होकर पुनः भाव-भक्ति का पर्व मनाने का आश्वासन दिया। ये दिन भक्ति-भावना के हैं, शक्ति पूजा के हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें