कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश एक मुसीबत में फंस गई हैं। पुलिस ने बेंगलुरु के बयातरायणपुरा इलाके में हुई हिट एंड रन घटना में उनकी कथित ड्राइवर के रूप में पहचान की है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। वाकया 20 दिन पुराना यानी 4 अक्टूबर का है। हालाांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। अगर वह वाकई दोषी पाई गईं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किरण, उनकी चचेरी बहनें और अनीता बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी कथित तौर पर उन्हें एक हाई स्पीड कार ने टक्कर मार दी, जो मौके से फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और उसके मुताबिक, किरण की उम्र 25 साल, बहन अनुषा की उम्र 24 है और दोनों को मामूली चोटें आई हैं और अनीता जो 33 साल की हैं उनका पैर टूट गया है और सर्जरी के लिए BGS हस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
दिव्या सुरेश की कार से टक्कर
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह दुर्घटना 4 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग अस्पताल जा रहे थे। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। अब एक्ट्रेस कार चला रही थीं या नहीं, पुलिस ये पता लगाने में जुटी है।
दिव्या सुरेश कौन हैं?
बता दें कि दिव्या सुरेश एक फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। इन्होंने 2021 में किच्चा सुदीप के 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8' में हिस्सा लिया था। वह टीवी पर फेमस होने से पहले एक प्रोफेशनल एक्स कबड्डी प्लेयर थीं। और कर्नाटक में स्टेट लेवल पर वह कम्पीट कर चुकी हैं। उन्होंने 2013 में कन्नड़ सीरियल 'चिट्टे हेज्जे' से टीवी पर शुरुआत की थी। इसके अलावा, 2016 में उन्होंने टीवी सीरीज 'ओम शक्ति ओम शांति' में भी काम किया था। और कई कन्नड़ फिल्में भी कर चुकी हैं।

You may also like

लखनऊ के स्नेहालया में रह रही अनाथ दो नाबालिक बच्चियां अचानक लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बिहार में मिली उम्रकैद तो दिल्ली आकर छिप गया... खूंखार हत्यारे को पुलिस ने कैसे जाल बिछाकर दबोचा?

लोक आस्था का महापर्व : खरना के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ में घर के लिए 2000 प्लॉट खरीदने का मौका, आवास एवं विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट

Today Gold Rate: सोना खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के आज के ताजा रेट, क्या आज भी गिरा है सोना?