Next Story
Newszop

अमरोहा में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रिश्ते के भाई ने किया कांड, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती

Send Push
शादाब रिजवी, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के साथ रिश्ते के भाई ने आधी रात को खेत पर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद गंभीर अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।अमरोहा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे बालिका को रिश्ते का तहेरा भाई आंधी आने पर खेत पर बिखरी गेहूं की फसल को इकट्ठा करने की बात कहकर अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात करीब 12 बजे के बाद बालिका रोते हुए घर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद डरी सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने लगे। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण शनिवार का कराया गया।
Loving Newspoint? Download the app now