नई दिल्लीः दिल्ली में आप एक ही जगह भारत की संस्कृति, स्वाद और संगीत का संगम देखना चाहते हैं तो एक नवंबर को लाल किला पहुंचिए। दिल्ली सरकार आगामी एक नवंबर को दिल्ली फाउंडेशन डे का आयोजन लाल किला पर करने जा रही है। दिल्ली के अलावा यहां पर 9 और राज्यों के फाउंडेशन डे का आयोजन होगा यानी लाल किला 1 नवंबर को सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बनेगा।
9 अन्य राज्यों के फाउंडेशन डे को भी किया जाएगा शामिलअधिकारियों के मुताबिक, आगामी एक नवंबर को पहली बार दिल्ली का अपना लोगो भी लॉन्च किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट बैठक में दिल्ली के लोगो को लेकर चर्चा भी हुई है। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशे प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन होगा। इसमें अन्य राज्यों का फाउंडेशन डे भी है जैसे आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडू, हरियाणा और मध्य प्रदेश के फूड स्टॉल भी होंगे। चार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सांस्कृतिक झलकियां भी दिखेंगी।
दिल्ली को लोगो मिलेगातीन लोगो को फाइनल किया गया था जिसमें एक का चुनाव किया गया है जो कि फाउंडेशन डे पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा लाल किला पर एनएसएस, एनससी और माई भारत के स्टूडेंट्स प्रस्तुतियां देंगे।

You may also like

Phone की स्क्रीन बड़ी करनी है? इन तरीकों से करें TV से कनेक्ट, 2 मिनट का है काम

DMRC Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रों ने निकाली नई भर्ती, ITI वालों के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का गोल्डन चांस

जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज, अमित बघेल ने इन महापुरुषों के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

जींद : खेत में बने कमरे में आग लगने से दो की मौत

सोनीपत: सेवाभावना से सशक्त बनती है सामाजिक व्यवस्था : डाॅ. अरविंद शर्मा