मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप के घर हाल ही में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर गुरु मां करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिव संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु मां का स्वागत मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा से किया गया। उनके चरणों का अभिषेक तुलसी, दूध, शहद, गंगाजल और गुलाबजल से किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
आयोजन का मुख्य केंद्र रहा शिव संग, जिसमें गुरु मां करिश्मा शेट्टी ने उपस्थित साधकों को शिव तत्व की गहन व्याख्या दी और तांत्रिक साधनाओं का महत्व समझाया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता और भौतिकता को अलग नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार धन केवल विलासिता का साधन नहीं है, बल्कि जब उसे सेवा, साधना और जनकल्याण में लगाया जाए तो वही शिव कार्य का रूप ले लेता है। गुरु मां ने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण, मंत्र-जाप, हवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं का विस्तार धन और साधना के संतुलित प्रयोग से ही संभव है।
शिबानी कश्यप, जो वर्ष 2019 से गुरु मां की शिष्या हैं, उन्होंने इस अवसर पर भावुक स्वर में कहा कि उनके जीवन में मिली उपलब्धियां, मंच पर सफलता और आत्मिक शांति गुरु मां के आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुरु मां ने उन्हें उनके भीतर की शक्ति से मिलवाया और वह शक्ति शिव की है। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब सभी साधकों ने एक स्वर में गुरु मां के साथ 'हर हर महादेव, हर घर महादेव, घर घर महादेव' का उद्घोष किया। इस घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और उपस्थित साधकों ने इसे केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में ग्रहण किया।
गुरु मां करिश्मा शेट्टी इन दिनों अपने शिव संग और साधना पद्धतियों के माध्यम से हजारों लोगों तक शिव का संदेश पहुंचा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर घर में शिव चेतना जागृत हो और हर जीवन शिवमय बने।

You may also like
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का 'आप' ने किया विरोध, पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला फूंका
गलत काम को कोई भी पार्टी नहीं कर सकती बर्दाश्त, आंदेकर का कांग्रेस से भी था संबंध : अजित पवार
हांगकांग ओपन : लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की जोड़ी फाइनल में पहुंची
गुजरात : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 378 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा