सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासनिक लेटलतीफी और कथित भ्रष्टाचार के चलते एक परेशान व विधवा महिला के गुस्से का अनूठा मामला सामने आया है। महिला का गुस्सा देख जनपद सदस्य ने दौड़ लगा दी तो उसने उनकी लग्जरी कार को पूरी तरह पत्थर पटक-पटक कर डैमेज कर दिया। महिला अपने पति की जमीन व फौती में उसका नाम दर्ज न करने देने से नाराज थी।
जानकाीर अनुसार सागर में उत्तराधिकार में नाम न जोड़े जाने से नाराज छोटी बाई उर्फ क्रांति बाई लोधी ने जनपद कार्यालय के सामने खड़ी स्थानीय जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी की कार पर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला को देखकर जनपद सदस्य मौके से दौड़कर भाग गए। इस तोड़फोड़ के बाद जनपद सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि महिला ने भी कलेक्टर को आवेदन देकर फौती विवाद में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला छोटी बाई उर्फ क्रांति बाई लोधी को गुस्से में अपनी ओर आता देख कार के मालिक, जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी दौड़ लगाकर मौके से भागते हुए दिखाई दिए। सदस्य के भागने के बाद महिला का गुस्सा उनकी नीली बलेनो कार पर फूट पड़ा और उसने गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे और बोनट को पूरी तरह तोड़ डाला।
फौती विवाद बना तोड़फोड़ की वजह
सागर जिले में सड़ेरी ग्राम पंचायत की रहने वाली क्रांति बाई लोधी ने बताया कि उनके पति वीर सिंह लोधी की मृत्यु के बाद वह 1.45 हेक्टेयर भूमि के राजस्व अभिलेखों में फौती (उत्तराधिकार) में अपना नाम नहीं जुड़वा पा रही है। उनका आरोप है कि उनके कुटुम्ब के लोगों के साथ-साथ स्थानीय जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी भी राजस्व विभाग में उनके नाम न जुड़ने देने में बाधा डाल रहे हैं।
जनपद सदस्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
उधर जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी ने महिला क्रांति बाई लोधी के खिलाफ गोपालगंज थाने में उनकी कार में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने खुद के महिला की जमीन के विवाद से अलग बताते हुए महिला पर आरोप लगाए हैं।

You may also like

बेहद शर्मनाक... अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपने स्टाफ को बांटे ₹10,000! लोगों ने Big B की अमीरी पर निकाली खुन्नस

मारा लंबा छक्का, फिर भी आउट... बल्लेबाज के साथ तो खेल हो गया, टीम को मैच हारकर चुकानी पड़ी कीमत

राजगढ़ःशराब लूट के मामले में सात माह से फरार आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़ःवेतन की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल शुरु, सौंपा ज्ञापन

मप्र के उज्जैन में धूमधाम से निकली महाकाल की सवारी, मनमहेश स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन