पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का संकल्प पत्र शुक्रवार को जारी हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा पत्र जारी किया।   
   
NDA का घोषणा पत्र यानी 5 पांडवों की गारंटी- BJP
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एनडीए के संकल्प पत्र को पांच पांडवों की गारंटी बताया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इन पांच पांडवों के अलावा घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास भी है। हमारा मकसद है बिहार को विकसित बनाना।
     
महागठबंधन का घोषणापत्र जुमलाबाजी- BJP
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस दिन इन लोगों ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी दिन सबको कांग्रेस और राजद में आपसी मतभेद देखने को मिला था। इसके साथ ही उन्होंने जुमलेबाजी वाला पत्र दिया है। हमारा घोषणा पत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और नीतीश कुमार का विश्वास है।
   
NDA के घोषणापत्र में हर वोटर वर्ग के लिए वादा
एनडीए के घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है। नीचे पढ़िए वो घोषणा पत्र...
   
महागठबंधन का घोषणापत्र भी पढ़ लीजिए
इससे पहले, 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है। नीचे आप वो घोषणापत्र पढ़ सकते हैं।
   
इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना, हर घर सरकारी नौकरी, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर इस घोषणा पत्र को जारी किया था।
इनपुट- आईएएनएस
  
बिहार चुनाव 2025: NDA का घोषणापत्र by hrishikesh.singh
महागठबंधन का घोषणापत्र भी पढ़ लीजिए
इससे पहले, 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है। नीचे आप वो घोषणापत्र पढ़ सकते हैं।
बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन का घोषणा पत्र by hrishikesh.singh
इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना, हर घर सरकारी नौकरी, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर इस घोषणा पत्र को जारी किया था।
इनपुट- आईएएनएस
You may also like
 - गंदी हरकतों से तंग ताई ने ही उतारा था भतीजे साहिल को मौत के घाट
 - बीआईटी मेसरा के पूर्व कुलपति के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
 - प्यारˈ में पड़ने के बाद क्या वाकई बढ़ने लगता है वजन जानिये क्या कहती है स्टडी﹒
 - Devuthani Ekadashi Vrat Katha : देवउठनी एकादशी व्रत कथा, इसके पाठ से भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, पूरी होंगी सारी इच्छा
 - देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे लौह पुरुष : सुदेश