नई दिल्ली: देशभर में बारिश लगभग खत्म हो चुकी है। कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है, जिससे मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालत बिगड़ने शुरू हो गए हैं। आईएमडी के मुताबिक हवा की दिशा पूर्व से पश्चिमी हो गई है, लेकिन गति कम बनी हुई है। रात के समय हवा लगभग धीमी बनी हुई है और दिन के समय इसकी गति केवल 5-7 किमी प्रति घंटे तक ही रहती है।
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?दिल्ली में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान 32–34°C और रात का तापमान 19–21°C के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन आसमान साफ बना रहेगा। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने का अनुमान जताया है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?पूर्वी भारत के अंतर्गत आने वाले बिहार में भी मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, खासकर 22 और 23 अक्टूबर को। दिन में तापमान सामान्य रहेगा लेकिन रातें थोड़ी ठंडी होंगी।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, लेकिन मैदानी जनपद सूखे पड़े हुए हैं। शुष्क मौसम और तेज धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। देहरादून सहित कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD ने हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

You may also like
सऊदी अरब का अपमान करना इजरायली वित्त मंत्री को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या कहा था
IND W vs NZ W: मंधाना और प्रतिका के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने करो या मरो मैच में खुद को बचाया... सेमीफाइनल में हुई एंट्री
बिहार में महागठबंधन नहीं, 'लठबंधन' है : मनोज तिवारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोली एक्टर की फैमिली, 20 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई
बिहार चुनाव में जातिगत समीकरण कैसे सुलझा रहीं पार्टियां? जानिए- किस पार्टी का किन जातियों पर भरोसा