पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए तेजस्वी यादव की हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। जनसुराज ने इस सीट से चंचल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ये घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि इसके साथ ही पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर के स्वयं चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगभग विराम लग गया है। प्रशांत किशोर के रोहतास की करगहर या वैशाली की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी, मगर अब दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
राघोपुर से चंचल सिंह को मिला टिकटजनसुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से चंचल सिंह को मैदान में उतारा है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव का गढ़ मानी जाती है। चंचल सिंह का मुकाबला सीधे तौर पर तेजस्वी यादव से होगा, जिससे यह सीट और भी दिलचस्प हो गई है। पहले माना जा रहा था कि इस सीट से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ सकते हैं।
प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं?राघोपुर और रोहतास जिले की करगहर, ये दोनों सीटें प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने की संभावित सीटें थीं। जनसुराज पार्टी की ओर से इन दोनों ही सीटों पर अब अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर इस विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से मैदान में नहीं उतरेंगे। उनका ध्यान अब पूरे राज्य में जनसुराज संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

You may also like
Diwali 2025: दीपावली पूजा में क्यों जरूरी होता हैं चांदी का सिक्का, मिलता हैं इससे क्या लाभ
मुंबई : 48 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 1977 में दर्ज हुआ था मामला
Jokes: राहुल रोता हुआ सोनिया के पास गया, सोनिया – क्या हुआ मेरे बेटे को ? राहुल – मम्मी मेरी शक्ल मोदी से... पढ़ें आगे
कपूर खानदान का वह बेटा, जिसने 5 पांच फिल्मों के बाद ही बॉलीवुड से बना ली दूरी, अब इस व्यवसाय से कर रहे कमाई
'5-4' ये फुटबॉल नहीं क्रिकेट मैच का स्कोर है, चार बल्लेबाज 0 पर हुए आउट, रणजी में दिखा अनोखा नजारा