Leo Horoscope Today, 26 may 2025 : आज सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती पर लोहे का काम करने वालों को फायदा होगा। कारोबार में साहसिक फैसले लाभ देंगे, सरकारी काम पूरे होंगे। संपत्ति के सौदे सोच-समझकर करें। परिवार में माहौल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा, रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ उतार-चढ़ाव रहेगा। रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। आज सिंह राशि का करियर राशिफल : आज शनि जयंती के दिन लोहे आदि का काम करने वालों को फायदा हो सकता है। इसके साथ ही आज आपको कारोबार में साहसिक फैसलों का लाभ मिलेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। संपत्ति आदि से जुड़े सौदे करने जा रहे हैं तो सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। धोखा आदि झेलना पड़ सकता है। आज सिंह राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में आज माहौल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा। किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। पुरानी बातों को कुरेदने से किसी का फायदा नहीं होगा बल्कि रिश्तों में और खटास आएगी। बेहतर होगा कि सब्र रखें। और परिवार में किसी एक-दूसरे से निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार चढ़ाव रहेगा। आज सिंह राशि की सेहत : आज रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं का सामना करने वालों को अपनी सेहत का अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर अपने खान पान का ध्यान रखें। आज सिंह राशि के उपाय : शनि जयंती के दिन आज शनि देव को शमी के पत्ते और काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि देव आपसे प्रसन्न होंगे। आज का कर्क राशिफल
You may also like
एलोवेरा जेल: गर्मियों में त्वचा की चमक का रहस्य
इस हफ्ते 4 बड़े IPO से बाजार में मचेगा धमाल, 6600 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान
महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 200 पार मिले कोरोना के 43 नए मामले
Bank Holiday: आज बैंक बंद हैं क्या, जानें 26 मई 2025 को क्यों रखा है आरबीआई ने बैंक अवकाश?
ट्रंप ने यूरोप के साथ ट्रेड डील की मियाद बढ़ाई, बताई ये वजह