जबलपुर। BAPS स्वामीनारायण संस्था और विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के अधिष्ठाता महंत स्वामी महाराज की जन्मभूमि और संस्कारधानी के तौर पर पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर की पावन धरती पर BAPS स्वामीनारायण संस्था की ओर से 3 से 7 नवंबर 2025 तक “जीवन उत्कर्ष महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल जबलपुर, बल्कि सम्पूर्ण मध्य भारत के लिए एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
BAPS (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha) एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है। जिसने विश्वभर के 55 देशों में 1800 मंदिरों, 80000 स्वयंसेवकों और प्रतिवर्ष 15 मिलियन मानवसेवा घंटों के माध्यम से संस्कृति, सेवा और सदाचार के संदेश को फैलाया है। अक्षरधाम, जिसकी विश्वप्रसिद्ध विरासत दिल्ली, गांधीनगर, लंदन, अबू धाबी जैसे देशों में देखी जा सकती है, उसी संस्था की प्रेरणा और मार्गदर्शन का जीवंत प्रतीक है। इसी BAPS संस्था और अक्षरधाम के अधिष्ठाता परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की दिव्य प्रेरणा से यह महोत्सव जबलपुर में संस्कृति, सेवा और आध्यात्म का संगम बनने जा रहा है।
जीवन उत्कर्ष महोत्सव की एक झलक:
यह आयोजन होटल विजन महल, मंडला रोड, तिलहरी में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे आरंभ होगा। इसमें प्रेरक प्रवचन, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संतों के सानिध्य में आध्यात्मिक अनुभूति का सुअवसर मिलेगा।
जीवन उत्कर्ष महोत्सव में प्रमुख अतिथि: BAPS स्वामी नारायण संस्था की ओर से कराए जा रहे जीवन उत्कर्ष महोत्सव में निम्नलिखित विशिष्ट व्यक्ति प्रमुख अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं।
श्री मोहनजी भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
श्री मोहनजी यादव, माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
श्री राकेश सिंह, माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश
श्री दिलीप जोशी, प्रसिद्ध टीवी अभिनेता
जबलपुर एवं आसपास के विविध आश्रमों के पूजनीय संत-महंतगण
जीवन उत्कर्ष महोत्सव के आयोजक:
BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर, जबलपुर (म.प्र.)
रसल चौक के पास
महोत्सव की विशेषता:
-महंत स्वामी महाराज की जन्मभूमि पर प्रथम भव्य BAPS महोत्सव
-संस्कार, सेवा और सदाचार पर केंद्रित प्रेरक सभाएं
-हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी एवं आध्यात्मिक एकता का अनुभव
-“जीवन उत्कर्ष” विषय पर संतों का दिव्य मार्गदर्शन
यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है। जो BAPS और अक्षरधाम की वैश्विक दृष्टि को जबलपुर की संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ते हुए समस्त समाज को “जीवन उत्कर्ष” की ओर प्रेरित करेगा।
The post BAPS Jeevan Utkarsh Mahotsav: संस्कारधानी जबलपुर में आध्यात्मिक उल्लास, BAPS स्वामीनारायण संस्था और विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के अधिष्ठाता महंत स्वामी महाराज की जन्मभूमि पर हो रहा “जीवन उत्कर्ष महोत्सव” appeared first on News Room Post.
You may also like

बेटियों की जीत में रोहित शर्मा ने जी लिया 2027 वाला सपना, स्टैंड्स में खड़े-खड़े आंखों से बहने लगे आंसू

थम्मा की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई, 140 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ता

मैं नि:शब्द हूं... टीम इंडिया के 'कबीर खान' अमोल मजूमदार, चैंपियंस बनाने के बाद यूं जाहिर की खुशी

भविष्य के संकेत: बुरे समय की चेतावनी

राजस्थान में दुल्हन की शादी के 13 दिन बाद रहस्यमय गायब होने की घटना




