नई दिल्ली। सोना और चांदी रोज कीमत के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव और ऊंचाई तक जा पहुंचे हैं। 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम जहां 1.22 लाख से ऊपर गया है। वहीं, चांदी भी 1.54 लाख रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की शाम 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 122098 थी। जबकि, बुधवार को खरे सोने की कीमत में 472 रुपए का इजाफा हुआ। जिससे इसके भाव 122570 रुपए हो गए। वहीं, 23 कैरेट सोना बुधवार को 121609 रुपए था। जिसमें 470 रुपए का उछाल आया और ये 122079 हो गया। 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना बुधवार की शाम 111842 रुपए पर बिक रहा था। इसमें भी 432 रुपए की तेजी आई और कीमत 1112274 रुपए पर पहुंच गई। 18 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव देखें, तो बुधवार शाम ये 91928 रुपए था। जबकि, गुरुवार को सर्राफा बाजार खुलने पर इसमें भी 354 रुपए की बढ़ोतरी आई। अब 18 कैरेट सोना 91928 रुपए का बिक रहा है। 14 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को 71427 रुपए थी। इसमें गुरुवार को 277 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई। जिससे 14 कैरेट 10 ग्राम सोना 71704 रुपए पर जा पहुंचा।
वहीं, चांदी की कीमत में 1400 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। जिससे चांदी 152700 से 154100 पर पहुंची। खास बात ये है कि चांदी ने इस साल जनवरी से अब तक निवेशकों को करीब 7 गुना फायदा पहुंचाया है। जबकि, शेयर बाजार में उठापटक की वजह से निवेशकों को फायदा नहीं मिला है। बाजार के जानकारों का मानना है कि दिसंबर 2025 तक खरे सोने के भाव 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं। डॉलर के भाव में आ रहे बदलाव, रुपए की कीमत में गिरावट और रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही मंदी और नौकरी गंवाने की आशंका सोने और चांदी के भाव में उछाल लाने की बड़ी वजह बनी है।
The post Gold And Silver Price Before Karwa Chauth: करवा चौथ से पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव ने लगाई और छलांग, खरीदने से पहले यहां देखें कीमत appeared first on News Room Post.
You may also like
Nobel Prize In Literature 2025 : हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस कृति के लिए किया जाएगा सम्मानित
प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'डूड' का ट्रेलर रिलीज, तुलना पर दिया जवाब
शादी के बाद दुल्हन सबसे पहले गूगल पर` क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे
सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, पांच नामों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव: ब्रहमपुर का अनोखा इतिहास, बाहरी उम्मीदवारों को नहीं मिलती जगह