इंटरनेट डेस्क। सिक्किम में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम के पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि यहां घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं जो बड़ा ही डारावना है।
जा चुकी हैं लोगों की जान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आधी रात हुए भूस्खलन से लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से आधी रात एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस भी जुटी
वहीं खबरों के अनुसार एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बावजूद इसके अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन अभी लापता हैं।
pc-jagran
You may also like
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की सुपरनेचुरल थ्रिलर 'जटाधरा' का पार्टी सॉन्ग जल्द होगा रिलीज
छत्तीसगढ़: कटघोरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, समाज में एकता का दिया संदेश
पश्चिम बंगाल: ग्रामीण नैदानिक अवसंरचना को मजबूत करने की पहल, केंद्र ने जारी किया स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान
“पीएम मोदी करते हैं महिलाओं का सम्मान…” कंगना रनौत ने बताया राजनीति में आने का कारण
'सोल ऑफ हाल' मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के कट्स को कोर्ट में दी चुनौती, 'बिरयानी' सीन पर विवाद