जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।
प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।
आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
सीबीआई ने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में की छापेमारी, तीन लोग गिरफ्तार
किशोर कुमार गीतों को जीते थे और उनका अलग ही अंदाज था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सोनम वांगचुक की हिरासत पर जेल प्रशासन का स्पष्टीकरण
(अपडेट) झारखंड कैबिनेट : नगर पालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिक नियमावली में संशाेधन को मंजूरी
जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का सप्ताहिक विशेष शिविर संपन्न