रांची,18 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को चोरी कर ली है। इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्क राज ने बताया कि वह रोजाना सुबह आठ बजे काम पर चले जाते हैं और दोपहर तीन से चार बजे घर लौटते हैं। लेकिन सोमवार की सुबह वे घर का दरवाजा बंद कर दांत में दर्द होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में घर लौटे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अलमारी में रखा सोने के जेवरात सहित अन्य सामान नहीं है। दिनदहाड़े उनके घर से लगभग 35 लाख के जेवरात नकद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
दुनिया की वो अजीब जगह जहां लगता हैं दुल्हनों काˈ बाजार, प्याज-टमाटर की तरह खरीद सकते हैं बीवी
मध्य प्रदेश में ट्रेन यात्रा के दौरान युवक की ठंड से मौत
बार-बार पेशाब जाने से हैं परेशान? तो अपनाएँ यह उपायˈ नहीं लगाएंगे टॉयलेट के चक्कर
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025: Apply for 6500 Vacancies
दिल्ली यमुना बाजार इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी