रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
शिबू सोरेन का जीवन सहजता और समर्णण की मिसाल : राजनाथ सिंह
Arvind Kejriwal Birthday: अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज, देशभर से मिल रहीं बधाइयां
मप्रः राजपुर में बाढ़ आने के बाद मात्र 3 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल
टीकमगढ़: तलैया में नहाने उतरे तीन बच्चों की डूबने से मौत, एक को बचाने में दो अन्य भी हुए हादसे का शिकार
राजगढ़ःपूर्व मंत्री प्रियवृतसिंह खींची बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष