हरिद्वार, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेता एवं सभासद पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मारपीट में मंडल अध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट करने वालो ने पैसे भी लूट लिए। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी विकास पाल के भतीजे पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रूड़की क्षेत्र के ढंडेरा नगर पंचायत से सभासद विकास पाल भाजपा लंढौरा मंडल के अध्यक्ष भी हैं। विकास पाल ने बताया कि वह ढंडेरा में जलप्रभाव से पीडि़त हुए लोगों को क्षेत्रीय लेखपाल के साथ चेक वितरित करवा रहे थे। तभी वहां पर भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जसबीर पाल वहां आए उनके साथ उनका पुत्र एवं सभासद पति अभिषेक भी था। विकास के अनुसार उन दोनों के द्वारा गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में विकास पाल को गंभीर चोटे आई है जिनका उपचार उन्होंने सिविल अस्पताल में करवाया।
वहीं दूसरी ओर जसबीर पाल ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह राहत राशि के चेक वांट रहे थे तभी विकास पाल का भतीजा राहुल वहां आया और अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि राहुल ने उन्हें धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
संसद के बाहर ये 'सुनहरी चीज' बनी PM मोदी की सुरक्षा में खतरा, हरकत में आई SPG, लिया एक्शन!
Mumbai: भूत भगाने के नाम पर परेशान महिला को बनाया हवस का शिकार; ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार
नेशनल स्पेस डे : 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.48 करोड़ बच्चों को अंतरिक्ष की जानकारी मिली
स्मार्टफ़ोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक बदल गई है तो, जान लीजिए क्यों हुआ ऐसा
सांगरिया पुल चढ़ते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत