बलिया, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर टोटी वाले दिए बयान पर बवाल मच गया है। केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहे पर सपा के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था जिससे सपा कार्यकर्ता बौखला गए थे। उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की यह शर्मनाक हरकत है। यह सपा कार्यकर्ता मेरी बेटी को डराना चाहते थे। मेरी बेटी डर गई है। स्कूल नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। लेकिन यह योगी जी की सरकार है। मैं योगी जी की विधायक हूं। इसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
You may also like
मजेदार जोक्स: शादी कैसी चल रही है?
दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की कार्यशाला का आयोजन, जगदंबिका पाल ने बताया एजेंडा
ट्रंप भगवान नहीं कि उनकी तारीफ से देश का भला हो जाएगा : सपा सांसद वीरेंद्र सिंह
अक्षय कुमार ने जुहू बीच साफ कर लोगों को दी सीख, बोले, 'सफाई सबकी ड्यूटी'
राजस्थान: पिकनिक स्पॉट बना रायपुर बांध, ओवरफ्लो देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा इंतजाम नदारद