– कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न- सिरसा में दो घरों की दीवारें गिरीं, माइनर टूटी
चंडीगढ़, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा में रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और कुरुक्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे तक उक्त जिलों के अलावा कई अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर रात एक बजे चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार रात 2 बजे एक लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार दर्ज किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली को अलर्ट कर दिया है। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इसके साथ ही सायरन बजाकर लोगों को चेतावनी भी दी है कि वह यमुना से दूर रहें।प्रशासन ने यमुना किनारे के गांवों को अलर्ट करते हुए कहा है कि कोई भी यमुना के किनारे न जाएं। अपने पशुओं को भी चराने न ले जाएं। वहीं, दिल्ली सरकार को कहा गया है कि निचले इलाकों को खाली करवा लिया जाए। यह पानी अगले 25 से 30 घंटों में दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।राज्य के सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गए। इसके साथ यहां एक माइनर टूट गई। इससे 50 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही हैं। कैथल के गुहला चीका क्षेत्र में घग्गर में 21 फीट तक पानी बह रहा है। यहां घग्गर में 23 फुट पर खतरे का निशाना बनाया गया है। इसे लेकर प्रशासन के अधिकारी भी समय-समय पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
You may also like
Rajasthan: विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती हैं कांग्रेस! इन नेताओं ने दिए संकेत
Beauty Tips: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए कर लें ये घरेलू उपाय, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती
हिजबुल से द रेजिस्टेंस फ्रंट तक, पाकिस्तान के लोकल टेररिस्ट नैरेटिव की खुली पोल
भारत के शीर्ष शहरों में कमर्शियल स्पेस की मांग बीते पांच वर्षों में 11 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी : रिपोर्ट
Rashid Khan के पास इतिहास रचने का मौका, Asia Cup 2025 में तोड़ सकते हैं Bhuvneshwar Kumar का महारिकॉर्ड