हुगली, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । शनिवार को नवान्न अभियान के दौरान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिविपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने नंदीग्राम के भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की मेहरबानी से लोग देख रहे हैं कि विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता कितना बड़ा अपराधी हो सकता है। हाई कोर्ट को भी देखना चाहिए।
रविवार को तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने श्रीरामपुर के गंगा दर्शन स्थित अपने आवास पर आरोप लगाया कि शनिवार को नवान्न अभियान के नाम पर अराजकता फैलाई गई। भाजपा ने सरकारी संपत्ति को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि नवान्न अभियान के नाम पर शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जो अराजकता फैलाई गई, वह अकल्पनीय है। बहुत सारी आपराधिक गतिविधियां हुई हैं। पुलिस को पीटा गया, सरकारी संपत्ति को नष्ट किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने खुद इसे भड़काया। उन्होंने बहुत ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने वह फैसला दिया था जिसके परिणामस्वरूप शुभेंदु अधिकारी एक के बाद एक आपराधिक कृत्य कर रहे हैं। वह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत खराब है। सुअर का बेटा कह रहे है।
कल्याण ने कहा कि राजनीति में ऐसे शब्द नहीं बोले जाने चाहिए। ऐसे लोगों को पश्चिम बंगाल से मिटा देना चाहिए। हाईकोर्ट का शुक्रिया, लोग देख रहे हैं कि वो कितना बड़ा अपराधी हो सकता है। हाईकोर्ट को भी इस पर गौर करना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like
Aaj ka Rashifal 13 August 2025 : आज का भविष्यफल को मिलेगी सफलता या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें अपनी राशि का हाल
वाराणसी: बीएचयू प्रोफेसर पर हमला करने वाला मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर Shai Hope ने की Brian Lara के रिकॉर्ड की बराबरी, इस मामले में कर लिया है पहला स्थान शेयर
पश्चिम बंगाल में 'मेरा पड़ोस, मेरा समाधान' प्रोजेक्ट को मिली बड़ी सफलता: ममता बनर्जी