अगली ख़बर
Newszop

दाऊद को आतंकवादी कहना गलत! मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड नहीं था वो: ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान

Send Push

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और अब साध्वी बन चुकीं ममता कुलकर्णी ने गुरुवार को गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दे दिया कि हर तरफ हंगामा मच गया। उन्होंने साफ-साफ कहा, “दाऊद इब्राहिम टेररिस्ट नहीं हैं। उन्होंने कभी मुंबई में ब्लास्ट नहीं किया। उन्हें झूठे आरोपों में फँसाया गया है।”

ममता ने ये भी जोर देकर बताया कि वो कभी दाऊद इब्राहिम से नहीं मिलीं, लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि दाऊद बेकसूर हैं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग हैरान हैं।

दाऊद पर क्या हैं आरोप?

गौर करने वाली बात ये है कि दाऊद इब्राहिम को 1993 के मुंबई बम धमाकों का सरगना माना जाता है। भारतीय जांच एजेंसियां उन्हें अब तक का सबसे खतरनाक और वांछित आतंकवादी मानती हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें