Heavy Rain Alert : मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है! भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 10 नवंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश का कहर बरप सकता है, जबकि कई इलाकों में अगले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 8 से 10 नवंबर तक केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 7 से 9 नवंबर तक तमिलनाडु और 8 से 10 नवंबर तक केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 7 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ठंड की दस्तक, तापमान में गिरावटमौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पूर्वी और पश्चिमी भारत में क्या होगा?पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। खासकर गुजरात में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड और बारिश के लिए तैयार रहें।
You may also like

लव, रिवेंज और फेक ईमेल्स... दिल टूटा तो 30 साल की साइबर एक्सपर्ट बनी क्रिमिनल, कर्नाटक से गुजरात पुलिस तक चकराई

मैं भू माफिया होता तो लखनऊ में कोठी होती... 50 साल की सियासत पर लगे इल्जाम पर आजम खां

राजस्थान : अलवर के लक्ष्मणगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; एक की मौत, तीन घायल

PAK vs SA: Quinton de Kock ने पाकिस्तान की धरती पर मचाया कहर, एबी डी विलियर्स-क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

एमपी में पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी का असर राजगढ़ में सबसे कम




