गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
मैं इस्लाम को मानती हूं, लेकिन मेरे लिए भगवान शिव सुकून का प्रतीक: नुशरत भरूचा
लॉन्च से पहले लीक हुए Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन जानकर खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर
jokes: दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है,,,,
वायरल फुटेज में जानें उस बाघिन की कहानी जिसको मरने के बाद सरकार ने दिया था "गार्ड ऑफ ऑर्नर अवार्ड"
मन्नत पूरी होने पर इस मंदिर में भगवान को चढ़ाई जाती है देसी दारू, कांटों पर चलकर पूजा करते हैं भक्त